The Mega Millions jackpot is now over $1 billion

Image
DES MOINES, Iowa — A giant Mega Millions lottery jackpot ballooned to $1.02 billion after no one matched all six numbers Tuesday night and won the top prize. The new estimated jackpot will be the nation's fourth-largest lottery prize. The jackpot has grown so large because no one has matched the game's six selected numbers since April 15. That's 29 consecutive drawings without a big winner. Tuesday's numbers were: 07-29-60-63-66, Mega Ball: 15. The $1.02 billion prize is for winners who choose the annuity option, paid annually over 30 years. Most winners opt for the cash option, which for the next drawing Friday night is an estimated $602.5 million. The odds of winning the jackpot are 1 in 302.5 million. Mega Millions is played in 45 states as well as Washington, D.C., and the U.S. Virgin Islands. The game is coordinated by state lotteries. Fourth largest lottery jackpot prize in U.S. history; third largest in Mega Millions history AUSTIN – Sales for the Tuesday, July 2

Bhagwant Mann 2 Marriage: दूसरी बार शादी के बंधन में बंधेंगे पंजाब सीएम भगवंत मान, 6 साल पहले लिया था पहली बीवी से तलाक; अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल

 सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान गुरुवार को चंडीगढ़ में शादी करेंगे। डॉ गुरप्रीत कौर उनकी पत्नी बनने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने इंद्रप्रीत कौर से शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं।

डॉ गुरप्रीत कौर और भगवंत मान।
डॉ गुरप्रीत कौर और भगवंत मान। - फोटो : एएनआई

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी बार शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। गुरुवार को चंडीगढ़ में भगवंत मान शादी करेंगे। उनकी दुल्हन डॉ. गुरप्रीत कौर होंगी। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी का कार्यक्रम मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास पर आयोजित किया जाएगा। 



सभी तैयारियां पूरी, सिख-रीति रिवाज से होगी शादी
भगवंत मान की शादी सिख रीति-रिवाज से होगी। सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। पंजाब सीएम की होने वाली दुल्हनियां भी सिख हैं। शादी के आयोजन का खर्च भी खुद सीएम भगवंत मान उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें।


सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं। भगवंत मान की होने वाली पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं। 

इंद्रप्रीत कौर से हुई थी पहली शादी
भगवंत मान की पहली शादी इंद्रप्रीत कौर के साथ हुई थी। भगवंत मान के बेटे दिलशान मान (17) और बेटी सीरत कौर मान (21) अमेरिका में अपनी मां इंद्रप्रीत कौर के साथ रहते हैं। 20 मार्च 2015 को भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने कोर्ट में आपसी सहमति से तलाक की अर्जी लगाई थी। इस अर्जी में मान का तर्क था कि वे राजनीति के चलते अपनी पत्नी से तलाक ले रहे हैं।

लोगों ने विश्वास से उन्हें चुना है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट में दी गई अर्जी में भगवंत मान की पत्नी ने शर्त रखी थी कि वे अगर मान भारत छोड़कर कैलिफोर्निया शिफ्ट हो जाते हैं तो तलाक की अर्जी वापस ले लेंगी।

दूसरी ओर मान राजनीति छोड़कर विदेश नहीं जाना चाहते थे। मान का तर्क था कि वे लोगों का विश्वास नहीं तोड़ सकते। अगर उनकी पत्नी उनके साथ भारत में सैटल होना चाहती हैं तो वे तलाक की अर्जी वापस ले लेंगे।  भगवंत मान ने अपने तलाक का कारण अपने फेसबुक पेज पर भी शेयर किया था। इमसें उन्होंने लिखा था, 'जो लटका समय से था वह हल हो गया, कोर्ट विच्च फैसला यह कल हो गया, इक पासे परिवार, दूजे पासे सी पंजाब, मै तो यारो अपने पंजाब वल्ल हो गया।'

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दूसरी शादी करने वाले हैं। वह एक निजी समारोह में चंडीगढ़ में 7 जुलाई यानी गुरुवार डॉ. गुरप्रीत कौर से विवाह करेंगे। इस कार्यक्रम में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल होंगे। चंडीगढ़ में भगवंत मान की शादी की तैयारियां जोरों पर है। इसमें उन्होंने कुछ रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों को ही निमंत्रण दिया है। भगवंत मान ने 6 साल पहले अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। इस शादी से उनके दो बच्चे हैं, जो अमेरिका में ही मां के साथ रहते हैं। खबरों के मुताबिक भगवंत मान की शादी की तैयारियों की पूरी जिम्मेदारी राघव चड्ढा के पास है, जो पंजाब के आम आदमी पार्टी के प्रभारी भी हैं। 

इस शादी में यूं तो ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है, लेकिन आम आदमी पार्टी के ज्यादातर शीर्ष नेता मौजूद रहेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी इस मौके पर रहेंगे। पंजाबी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवंत मान और उनकी पत्नी बनने जा रहीं गुरप्रीत लंबे समय से एक-दूसरे से परिचित हैं। भगवंत मान सिख रीति-रिवाज से शादी करेंगे। उनकी होने वाली पत्नी भी सिख समुदाय से ही आती हैं और मूल रूप से पंजाब की ही रहने वाली हैं। भगवंत मान की पहली इंदरप्रीत कौर थीं, जिनसे उन्होंने तलाक ले लिया था।

पंजाब को परिवार बता पहली पत्नी से बनाई थी दूरी

भगवंत मान ने  2014 में राजनीति में कदम रखा था, लेकिन 2015 में उन्होंने पंजाब को अपना परिवार बताते हुए पत्नी और बच्चों से दूरी बना ली थी। जनता के बीच एक खुशहाल दंपति की छवि रखने वाले भगवंत मान और इंद्रप्रीत कौर ने SAS नगर कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल कर दी थी। इस खबर ने कई लोगों को चौंकाया। ऐसे में मान ने दावा किया था कि उन्होंने 'परिवार से पहले पंजाब' को चुना। उस दौरान भी कोर्ट ने विचार के लिए 6 महीनों का समय दिया था, लेकिन मान अपना मन बना चुके थे। शायराना अंदाज में किया था पहली पत्नी से तलाक का ऐलान

उन्होंने इसे लेकर एक कविता भी पोस्ट की थी- 'जो लटकेयां सी चिरा तो ओ हाल हो गया, कोर्ट च एह फैसला कल हो गया... एक पासे सी परिवार, दूजे पासे सी परिवार... मैं ता यारां पंजाब दे वल हो गया।' इसका मतलब हुआ कि लंबे समय से अटका हुआ एक मुद्दा सुलझ गया है। कोर्ट ने कल फैसला कर दिया है। मुझे एक और दूसरे परिवार के बीच चुनना पड़ा। मैंने पंजाब के साथ जानने का फैसला किया।

 

Comments

Popular posts from this blog

Google celebrates Army’s anniversary with BTS street view tour

BTS ARMY DAY: Kim Taehyung treats ARMY with a shirtless picture; fandom goes berserk over his bold style

Wimbledon 2022: Novak Djokovic Beats Jannik Sinner, Reaches Semis